अमेरिका और यूरोप कोरोना वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित है। लेकिन बाईस दिनों में नए मामलों में कमी आई थी। रविवार से लगातार तीसरे दिन नए केस नहीं आए। जिसके चलते दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 24,03,410 रही। साथ ही 75,471 नए केस पाए गए।
यूरोप के बाद अब अमेरिका में भी मौतों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। रविवार को दुनिया भर में कोरोना संक्रमण से करीब 5000 लोगों की मौत हो गई जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा अब 1,65,216 पहुंच चुका है। उधर रूस, तुर्की, पेरू और ब्राजील कोरोना संक्रमण के नए हॉट स्पॉट बनकर सामने आए हैं।
पेरिस में लॉकडाउन का विरोध

लॉकडाउन के विरोध में पेरिस में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। साथ ही दंगा भड़कने की ख़बरें भी सामने आ रही है। उत्तरी पेरिस के विलेन्यूवे ला-गेरेन इलाके से दंगा भड़कने की खबर सामने आई हैं। यहां लोगों का आरोप है कि लॉक डाउन का पालन करवाने में पुलिस भेदभाव कर रही हैं।
पुलिस पर आरोप लगाया गया है कि वो गैर-ईसाई अल्पसंख्यक के साथ अभद्रता से पेश आ रही है। गौरतलब है कि फ्रांस में लॉक डाउन 11 मई तक है। जिसके विरोध में ही लोग आक्रोशित है और सड़कों पर विरोध के लिए उतर आए है। लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर ही फ्रांस में दंगे भड़के हैं।
इससे पहले अमेरिका और ब्राजील में भी इस तरह के दंगो की खबर आ चुकी है। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, रबर बुलेट चलाई और लाठी चार्ज का भी प्रयोग किया। दुनियाभर में कोरोना वायरस से 1 लाख 65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
एएफपी न्यूज एजेंसी की जानकारी के मुताबिक, कुल 193 देशों में वायरस संक्रमण के 24 लाख 3 हजार 410 केस आए है। जिसमें से करीब 5 लाख 37 हजार लोग संक्रमण से ठीक हो गए है। हालांकि कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय एजेंसियों और WHO की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों से कहीं ज्यादा संक्रमण और मौत के मामले हैं। कई देश सिर्फ गंभीर मामलों को ही दर्ज कर रहे हैं।
बाइकर के पुलिस कार से टकराने के बाद भड़के दंगे
Des unités de police répondent aux feux d’artifices par des tirs de grenades lacrymogènes.#VilleneuveLaGarenne pic.twitter.com/A7CP6hRCjS
— Taha Bouhafs (@T_Bouhafs) April 19, 2020
इस बीच पेरिस में 30 साल का एक बाइक सवार एक अनियंत्रित पुलिस कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद लोग भड़क गए और प्रदर्शन को जुट गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिए। लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से जानबूझकर अपनी कार का गेट खोला गया। जिससे कि बाइक सवार टकराकर चोटिल हो गया। जिसमें बाइक सवार की कोई गलती नहीं थी। इस घटना का एक वीडियो फ्रांसीसी पत्रकार ताहा बुहाफ्स की ओर से पोस्ट किया गया।

