फिनलैंड की सना मरिन वर्तमान में दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री के साथ- साथ फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री बन गई है। सना मरिन 34 साल की है। फ़िनलैंड के इतिहास में भी वह सबसे युवा प्रधानमंत्री है। एंटी रिने के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही उम्मीद लगाई जा रही थी कि सना मरिन देश की बागडोर संभाल सकती हैं। इससे पहले वह वहां परिवहन मंत्री और संचार मंत्री थी। जून 2019 में वह सरकार में शामिल हुईं और उन्हें परिवहन और संचार मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया।
प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद मरीन ने कहा कि विश्वास दोबारा कायम करने के लिए हमें बहुत काम करना होगा। मैंने अपनी उम्र या लिंग के बारे में कभी नहीं सोचा है। मैं मेरे राजनीति में आने के कारणों और उन चीजों के बारे में सोचती हूं जिनके लिए हमने मतदाताओं का विश्वास जीता है। फिनलैंड उत्तरी यूरोप में स्थित है। जिसकी राजधानी हेलसिंकी है। इसकी सीमा पश्चिम में स्वीडन, पूर्व में रूस और उत्तर में नार्वे से मिलती है। इस देश की आबादी करीब 53 लाख है।
सना मरीन का जन्म 16 नवंबर 1985 को फिनलैंड में हुआ था। उन्होंने 2012 में प्रशासनिक विज्ञान में टैम्पियर विश्वविद्यालय से स्नातक किया। 2012 में उन्हें टैम्पियर की नगर परिषद के लिए चुना गया। वह वह 2013 से 2017 तक सिटी काउंसिल की चेयरपर्सन भी रहीं। वह 2015 में पहली बार संसद सदस्य बनीं।

