Poltics

संजय सिंह को मिली जमानत

कथित शराब घोटाले को लेकर आप पार्टी के कई नेता जेल जा चुके हैं। हाल ही में दिल्ली मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी ईडी द्वारा 21 मार्च को की गई। जिसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भारी प्रदर्शन देखने को मिले। इसी बीच खबर यह भी है कि अब आमदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है। सर्वोच्च न्यायलय की तीन जजों की पीठ ने उन्हें जमानत देदी है। बता दे कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में 6 महीने से जेल में थे। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे। सर्वोच्च न्यायालय में तीन न्यायधीशों संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी।

सुनवाई के दौरान पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से पूछा था कि संजय सिंह को अब जेल में रखने की क्यों जरूरत है। सर्वोच्च न्यायालय को संजय सिंह के वकील ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है. इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं। यह सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली सिंह की याचिका पर हो रही थी। सर्वोच्च न्यायालय की पीठ ने आप सांसद के वकील की दलील पर माना कि संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ और उन पर दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच की जा सकती है।

 

यह भी पढ़े : भ्रामक विज्ञापन को लेकर बाबा रामदेव ने मांगी माफ़ी

You may also like

MERA DDDD DDD DD