Country

कश्मीर में सरपंच की गोली मारकर हत्या

जम्मू- कश्मीर में धारा 370 हटे हुए एक वर्ष हो चुका है। लेकिन वहां का माहौल आज भी पूरी तरह शांत नहीं हो पाया जा रही है। आतंकवादियों के हौसले टूटे नहीं हैं। आए दिन वे नेताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। इस बीच कुलगाम में आतंकवादियों ने भाजपा नेता सज्जाद अहमद की गोली मारकर हत्या की। वेस्सु, कुलगाम में आतंकियों ने 5 अगस्त की सुबह सरपंच सज्जाद अहमद खांडे की उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी।

तीन दिनों में कुलगाम में यह भाजपा से जुड़े सरपंच पर दूसरा हमला है। एक माह के दौरान कश्मीर में चार भाजपा नेताओं को आतंकी मौत के घाट उतार चुके हैं। भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने सज्जाद अहमद की हत्या को एक कायरना अपराध करार देते हुए कहा कि सज्जाद की शहादत आतंकवादियों के मनसूबे पर पानी फेर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री रोजगार पैकेज के तहत कश्मीर में नौकरी प्राप्त करने वाले विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए वादी में कई जगह ट्रांजिट आवासीय कालोनियां बनायी गई। वेस्सु में भी ऐसी ही एक कालोनी है। आतंकियों की हिटलिस्ट में शामिल दक्षिण कश्मीर के कई पंचायत व नगर निकायों के प्रतिनिधियों को प्रशासन ने इस काॅलोनी में आवासीय सुविधा प्रदान कर रखी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD