यह तय लग रहा है कि ‘सिंघम अगेन’ सुपरहिट बनने जा रही है क्योंकि रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म ने सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स के जरिए 200 करोड़ कमा लिए हैं
- गूगल पर ‘बाजीराव सिंगम टाइप कर लो पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है’ ये डायलॉग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के ट्रेलर में अजय देवगन अपने बेटे को बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर ही इतना धमाकेदार है तो पूरी फिल्म कैसी होगी इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर के वीडियो का समय जो 4.58 मिनट है भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे लम्बा ट्रेलर है। ट्रेलर में रामायण थीम का खास ध्यान रखा गया है। अजय का किरदार जहां प्रभु श्रीराम की भूमिका में नजर आता है, वहीं टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे। रणवीर सिंह इस कहानी में हनुमान की भूमिका निभाएंगे और अक्षय कुमार जटायु के रूप में नजर आएंगे। जबकि अर्जुन कपूर रावण के किरदार में नजर आएंगे।‘सिंघम अगेन’ फिल्म की कहानी की बात करें तो रामायण थीम पर आधारित बताई जा रही है लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म में रामायण दिखाई जाएगी। इसके ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन और करीना कपूर से होती है। अजय देवगन करीना से पूछते हैं कि रामायण का शो कैसा था, तभी उनका बेटा अपने पिता से पूछता है कि ‘आपको सीरियसली लगता है कि रामजी सीता को लेने श्रीलंका गए होंगे? वो भी 3000 किलोमीटर दूर।’ तभी करीना बोलती हैं ‘ये रियल फैक्ट है।’ आप लोगों की जनरेशन को यह कॉन्सेप्ट समझ में नहीं आता। जवाब में बेटा कहता है ‘यदि आपको किसी रावण टाइप किरदार ने अगवा कर लिया तो डैड आप उन्हें छुड़ाने जाओगे।’ इसका उत्तर देवगन सिंघम के अंदाज में कुछ यूं देते हैं- ‘बेटा गूगल पर बाजीराव सिंगम टाइप कर लो पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है जिससे वो नफरत करता है, प्यार करता है उसके लिए वो कहीं भी जा सकता है।’ फिल्म की कहानी करीना के अपहरण से आगे बढ़ती है। अब सिंघम को अपने बेटे के सामने यह साबित करना है कि वह प्यार और नफरत दोनों के लिए किस हद तक जा सकता है।नए कलाकारों को कॉप यूनिवर्स के जरिए जोड़ा गया
जब अजय देवगन करीना कपूर को छुड़ाने जाते हैं तब वह अपनी सेना को तैयार करते हैं। रणबीर कपूर और अक्षय कुमार पहले से ही उनकी सेना में थे। अब रोहित शेट्टी ने नए कलाकारों की एंट्री इस फिल्म में कराई जिसमें दीपिका पादुकोण की एंट्री ‘लेडी सिंघम’ के रूप में जबकि टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्या के किरदार में नजर आएंगे। दोनों के किरदार अपने ‘गुरूजी’ सिंघम से प्रेरित हैं और इस मिशन में उन्हें मदद करेंगे। रोहित शेट्टी ने सभी प्रमुख किरदारों को प्रदर्शित करते हुए दर्शकों को थियेटर तक खींचने का प्रयास किया हैै। ट्रेलर में दिखाए गए दमदार डायलॉग बता रहे हैं कि रोहित शेट्टी की यह फिल्म पिछली दोनों सीरीज से ज्यादा धमाल करने वाली है।
कुछ दमदार डायलॉग्स की झलक इस प्रकार हैं:
गूगल पर बाजीराव सिंघम टाइप कर ले पता चल जाएगा तेरा बाप चीज क्या है.. – अजय देवगन
तेरे इस दुनिया में आने की वजह एक औरत थी, ज्यादा हीरोगिरी दिखाएगा न तो तेरे इस दुनिया से जाने की वजह भी एक औरत ही होगी – दीपिका पादुकोण
सच्चाई की जीत युग की मोहताज नहीं होती – करीना कपूर
तेरे सामने जो खड़ा है वो महात्मा गांधी का आदर जरूर करता है लेकिन पूजता छत्रपति शिवाजी महाराज को है – अजय देवगन
जब भी देखो हैलिकॉप्टर से लटक के आते… मैं बोलता कि टिकट काटो… आराम से इज्जत से आओ लेकिन नहीं.. – रणवीर सिंह

