कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति आठ दिसंबर को एक बार फिर से बैठक करने जा रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा के साथ-साथ इस चुनाव के डेलिगेट्स की लिस्ट को भी

चर्चा लेकिन गर्म है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद दोबारा संभालने के लिए तैयार कर लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी इसी चलते एक बार फिर से संगठन के कार्यों में पूरी तरह सक्रिय हो चले है। हालांकि कांग्रेस का एक वर्ग पुनः राहुल की वापसी को खारिज कर रहा है। इस वर्ग का दावा है कि राहुल गांधी स्वयं के बजाए अपने किसी विश्वस्त को कांग्रेस अध्यक्ष बना पर्दे के पीछे से पार्टी का नेतृत्व करेंगे। गांधी परिवार के विश्वस्त कहे जाने वाले चार बड़े नेताओं केसी  वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, हरीश रावत और एके एंटोनी के नाम को यह वर्ग आगे बढ़ा रहा है

अंतिम रूप दिया जाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि नए अध्यक्ष का चुनाव जनवरी या फरवरी में कराए जाने पर भी फैसला इस बैठक में लिए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि अधिकारिक तौर पर कोई भी कांग्रेसी नेता बोलने को तैयार नहीं, चर्चा लेकिन गर्म है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद दोबारा संभालने के लिए तैयार कर लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी इसी चलते एक बार फिर से संगठन के कार्यों में पूरी तरह सक्रिय हो चले है। गौरतलब है कि राहुल इन दिनों ‘मिशन-चार’ के अंतर्गत असम, पुंडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए इन राज्यों के पदाधिकारियों संग धुआंधार वर्चुल बैठकें करने में जुटे हैं। अहमद पटेल के आकस्मिक निधन से उपजे वैक्यूम को स्वयं राहुल भरने का प्रयास कर रहे हैं। खबर यह भी है कि राहुल को दोबारा अध्यक्ष पद संभालने के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका प्रियंका गांधी की रही है। हालांकि कांग्रेस का एक वर्ग पुनः राहुल की वापसी को खारिज कर रहा है। इस वर्ग का दावा है कि राहुल गांधी स्वयं के बजाए अपने किसी विश्वस्त को कांग्रेस अध्यक्ष बना पर्दे के पीछे से पार्टी का नेतृत्व करेंगे। गांधी परिवार के विश्वस्त कहे जाने वाले चार बड़े नेताओं केसी  वेणुगोपाल, अशोक गहलोत, हरीश रावत और एके एंटोनी के नाम को यह वर्ग आगे बढ़ा रहा है।

 

 

 

 

You may also like

MERA DDDD DDD DD