Latest news

सोहराबु्द्दीन मामले में चार जुलाई से सुनवाई

बॉम्बे हाईकोर्ट सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले के आरोपी कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आरोपमुक्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 4 जुलाई से फिर सुनवाई शुरू करेगा.
सोहराबुद्दीन के भाई रूबाबुद्दीन की 3 याचिकाओं और सीबीआई की 2 याचिकाओं पर पूरी तरह से सुनवाई नहीं हो पाई थी. फरवरी में अचानक ही हाईकोर्ट के कुछ जजों का काम बदल दिए जाने की वजह से ऐसा हुआ था.हालांकि, याचिकाकर्ता और प्रतिवादियों (आरोपमुक्त पुलिस अधिकारियों) के वकीलों ने बुधवार को जस्टिस ए एम बदर की सिंगल बेंच (एकल पीठ) के सामने संयुक्त रूप से इन याचिकाओं का जिक्र किया.सीबीआई के वकील संदेश पाटिल ने बताया कि इस पर जस्टिस बदर ने कहा कि इन पुनरीक्षण याचिकाओं पर विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख 4 जुलाई निर्धारित की.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like