Country

कोरोना टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मी की मौत से पैदा हुआ संदेह

कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की शिकायतें बराबर आ रही हैं। इस बीच खबर आई तेलंगाना के निर्मल जिले में कोविड-19 लेने वाले एक स्वास्थ्यकर्मी की 20 जनवरी को मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्यकर्मी की मौत टीके के कारण नहीं हुई। स्वास्थ्यकर्मी को जिला क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार के दिन में साढ़े ग्यारह बजे टीके की खुराक दी गई थी।

उन्हें बुधवार को ही ढ़ाई बजे सीने में दर्द होने लगा। राज्य के लोक स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीनिवास राव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि स्वास्थ्यकर्मी को करीब शाम साढ़े पांच बजे अस्पताल पहुंचाया गया। टीकाकरण की वजह उनकी मौत नहीं हुई। डाॅक्टरों की एक टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी। जिला समिति मामले की जांच कर रही है और वह राज्य एईएफआई समिति को अपनी रिपोर्ट देगी। पूरे राज्य में 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्यकर्मी की मौत टीके से नहीं हुई, लेकिन इस घटना से राज्य के लोगों में टीके को लेकर संदेह पैदा अवश्य हो गया है।

देश में शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शाम छह बजे तक कुल 7 ़86 लाख स्वस्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हुआ है। सूत्रों के अनुसार 20 जनवरी को देश के 20 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शाम छह बजे तक 1,12,007 लोगों को टीका लगाया गया। मंत्रालय का कहना है कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी होगी। टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव के 10 मामलों में रोगी को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनमें दिल्ली में 4, कर्नाटक में 2 और उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से एक-एक मामले आने की शिकायत है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD