world

भूकंप के झटकों से दहला ताइवान

ताइवान इस वक्त प्राकृतिक आपदा की चपेट में हैं। ताइवान के दक्षिण-पूर्वी तट पर शनिवार शाम से भूकंप के झटके महसूस किए गए। 24 घंटे में यहां 3 बार भूकंप के झटके आए। जिससे लोग दहशत में हैं। इस बार रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया था। अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

ताइवान के केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप का केंद्र चिशांग शहर में सात किलोमीटर (चार मील) की गहराई पर था। ताइवान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि यूली गांव में एक तीन मंजिला इमारत के भूतल पर एक ग्राहक सेवा केंद्र और ऊपरी मंजिल पर मकान ढह गए। यूली में सात हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। यहां के जल चैनल भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सरकार द्वारा सभी को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही इन भूकम्पों के बाद यूएस पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने ताइवान में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

यूली के पास एक ग्रामीण इलाके में पुल गिर गया। खबर है कि करीब 400 पर्यटक वहां पहाड़ पर फंसे हुए हैं।

भूकंप के केंद्र यूली और चिशांग के बीच फुली शहर के डोंगली रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म की छत से मलबा गिरने के बाद छह डिब्बे पटरी से उतर गए। खबर के अनुसार अब तक 20 यात्रियों में से कोई भी घायल नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें : कसौटी पर उतर पाएंगे तावड़े!

You may also like