world

होटल में आतंकी हमला, सात मरे, कई घायल

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित एक होटल में आतंकवादियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में सात लोगों की जानें चली गई और कई अन्य घायल हो गए। हमले के वक्त  होटल में मौजूद लोगों ने छिपकर जैसे-तैसे अपनी जानें बचाई। बताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे अल शबाब ग्रुप का हाथ हो सकता है। अल शबाब ग्रुप दुनिया के सबसे खूंखार माने जाने वाले आतंकी संगठन अल कायदा का ही एक ग्रुप है।

खबर है कि सुरक्षा बलों ने तत्काल एक्शन शुरू करके स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है। हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद भी  छिटपुट गोलीबारी जारी है।

You may also like