Country

मृत्यु शैया पर था पति, ‘स्पर्म’ पाने को हाईकोर्ट पहुंची पत्नी 

‘मेरे पति मृत्यु शैया पर हैं। मैं उनके स्पर्म से मातृत्व सुख हासिल करना चाहती हूं, लेकिन कानून इसकी इजाजत नहीं देता। हमारे प्यार की अंतिम निशानी के रूप में मुझे पति के अंश के रूप में उनका स्पर्म दिलवाने की कृपा करें। डॉक्टरों का कहना है कि मेरे पति के पास बहुत ही कम वक्त है। वे वेंटिलेटर पर हैं।’
कनाडा की रहने वाली एक महिला ने यह अपील करते हुए गुजरात हाईकोर्ट से कहा कि उसे उसके पति के प्यार की आखिरी निशानी के तौर पर उसे स्पर्म दिए जाए। हाईकोर्ट के सामने जब यह मामला पंहुचा तो न्यायालय में मौजूद हर कोई एक पल के लिए हैरान रह गये। महिला के मन में अपने पति के लिए प्रेम और कानून के लिए सम्मान को देखते हुए हाई कोर्ट ने एक पल की देर किए बिना ही उसे पति के स्पर्म लेने की मंजूरी दे दी। कोर्ट के निर्देश के बाद मरीज के स्पर्म एकत्रित किए गए। हाईकोर्ट जाने वाली महिला का पति कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाने के बाद जीवन की आखिरी स्टेज पर था। उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके कारण 32 वर्षीय व्यक्ति को वडोदरा के स्टर्लिंग अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। कोरोना संक्रमित उस व्यक्ति की मौत हो गयी। हालाँकि इससे पहले उसकी पत्नी को हाईकोर्ट के आदेश पर उसके स्पर्म मिल गए थे।
अपने आप में बेहद ही जटिल यह मामला गुजरात के वडोदरा का है। जिसे कोरोना होने के बाद वडोदरा के स्टर्लिंग अस्पताल में एडमिट किया गया था। पहले वह व्यक्ति कनाडा में रहता था। लेकिन पिता की तबियत ख़राब होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ कनाडा से गुजरात आ गया था। जहां पिता की सेवा करते समय वह कोरोना पॉजिटिव हो गया।

इस कहानी की शुरुआत आज से चार साल पहले कनाडा में हुई। चार साल पहले भारत के निवासी एक व्यक्ति की मुलाकात कनेडियन युवती से हुई थी। जहा दोनों एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसके बाद अक्टूबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के चार महीने बाद ही पति पत्नि को खबर मिली कि भारत में रह रहे उनके पिता को हार्ट-अटैक हो गया है। फरवरी 2021 में पति पत्नि दोनों भारत आ गए , ताकि पिता की सेवा कर सकें। दोनों उनकी देखभाल करने लगे। इसी दौरान पति को कोरोना हो गया। उनका इलाज करवाया गया। लेकिन 10 मई से तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसके चलते उन्हें वडोदरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन उनकी तबियत में सुधार  होने की बजाय सेहत लगातार गिरने लगी। फेफड़ों का संक्रमण इतना बढ़ गया कि फेफड़ों ने काम करना ही बंद कर दिया। हालात यह थे कि दो महीने से वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे।

 

तीन दिन पहले की बात है जब डॉक्टरों ने उसकी पत्नी और सास-ससुर को बुला कर कहा कि मरीज की तबीयत में सुधार की गुंजाइश नहीं के बराबर है। हालत ऐसी है कि उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा है। डॉक्टरो ने मरीज की जिंदगी को ज्यादा से ज्यादा तीन दिन का समय बताया। यह सुन कर कनेडियन पत्नी ने डॉक्टर से कहा कि वह अपने पति के अंश से मातृत्व धारण करना चाहती हूं। इसके लिए वह उनके स्पर्म की इच्छुक है। डॉक्टरों ने पत्नी के प्रेम के प्रति सम्मान जताया और कहा कि मेडिको लीगल एक्ट के मुताबिक पति की मंजूरी के बिना स्पर्म सैंपल नहीं लिया जा सकता है।

 

लाख गुजारिश करने के बाद भी डॉक्टर महिला को स्पर्म देने के लिए नहीं माने। इसके बाद अपने सास-ससुर के साथ मिलकर कनेडियन महिला ने गुजरात हाईकोर्ट में गुहार लगाने का फैसला किया। यहां यह भी बताना जरुरी है कि हाईकोर्ट जाने से पहले डॉक्टरों ने केनेडियन महिला को यह बता दिया था कि उसके पति के पास सिर्फ 24 घंटे का समय बचा है। गुजरात हाईकोर्ट में याचिका लगा कर केनेडियन महिला ने दूसरे दिन अर्जेंट सुनवाई की गुहार लगाई। हाईकोर्ट की दो सदस्यीय बेंच के सामने यह मामला सुनवाई के लिए पहुंचा। 15 मिनट बाद ही कोर्ट ने उनके हक में फैसला दे दिया।

You may also like

MERA DDDD DDD DD