क्या आपके बाल झड़ रहे हैं। आप महंगे टिटमेंट करवा कर थक गए। अगर महंगे इलाज और हजारों रुपये खर्च कर आपने देख लिया है और फिर भी बालों का झड़ना नहीं रूक रहा। या फिर आप अपने बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाना हैं, तो आप आइए हम आपको बताते हैं कि उन सारे समस्याओं से कैसे निजात पाया जा सकता है। आपको बता दें कि इसके लिए आपको बाहर जाने की भी जरूरत नहीं है। ये सभी सामान आपको आपके रसोईघर में मिल जाएगा।
नारी की सुंदरता में चार चाँद लगाती है उसके खूबसूरत बाल। लेकिन आज की युवा की सबसे बड़ी परेशानी है उसके अनियमित बालों का झड़ना। बालों का झड़ना जैनेटिक कारण भी हो सकते हैं। लेकिन इसके अलावा भी बाल झड़ने के कई कारण हैं। जैसे कि प्रदूषण, धूप और ऑयली खाना को रोजमर्रा की जिन्दगी में शामिल करना। इन सभी कारणों से बालों का जड़ना, सफ़ेद होना आदि समस्याएं सामने आती हैं।
बचने का उपाय

अंडा
अंडा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा इसमें सल्फर और बायोटीन होता है जो कि स्वस्थ्य और मजबूत बालों के लिए बहुत ही आवश्यक है। अंडे को खाने के अलावा अंडे का पेस्ट बनाकर बालों में लगाने से बाल मजबूत और घने होते हैं। इसके लिए आप 2 अंडे लें। उन्हें अच्छे से फेंटकर गीले बालों में लगाएं। आधा घंटा रखने के बाद गुनगुने पानी और शैम्पू से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की चमक लौट आएगी और बाल मजबूत होंगे। अगर आपको अंडे की महक से परेशानी है तो आप मेहंदी में अंडे का सफेद भाग फेंट कर दो 2 घंटे तक लगाए रखें। फिर शैपू से धो लें।

अरंडी का तेल
यह वनस्पति तेल है जो कि अरंडी के बीजों से निकलता है। अरंडी के तेल से बालों में नियमित मालिश करने से बाल घने, लंबे और चमकदार बनते हैं। इस तेल में ओमेगा-9 होता है जो कि बालों की वृद्धि के लिए आवश्यक है। यह दो मुंहे बालों को भी कम करता है। इस तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल प्रॉपर्टी होता है, जिसके कारण रूसी, खुजली आदि से भी छुटकारा मिलता है। अरंडी के तेल से नियमित इस्तेमाल करने से समय से पूर्व बालों के सफेद होने पर रोका जा सकता है।

आँवला
आँवला में विटामिन-सी होता है। आंवला सिर्फ बालों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है। आँवला के नियमित सेवन से आप जवा रहेंगे वहीं पेट से संबंधित कोई रोग भी नहीं होगा। आँवला आँखों के लिए रामबाण है। आँखों की रौशनी को बढ़ाती है। इसको सुखा कर उसे मिक्सी में पीस लें। आँवला पाउडर का हेयर पैक बनाएं। इसके लिए दो चम्मच आँवला पाउडर में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना ले। पेस्ट को सिर में लगाकर आधा घंटा छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। आँवला पाउडर को नारियल तेल में भी डालकर रख सकते हैं। छानकर नियमित रुप से सिर में प्रयोग कर सकते हैं। आँवला और शिकाकाई पाउडर मिक्स करके भी हेयर पैक बनाया जा सकता है। दो-दो चम्मच दोनों पाउडर को दही के साथ मिश्रण बनाकर सिर पर लगाकर छोड़ दें। आधे घंटे बाद बालों को हर्बल शैंपू से धो दें।

जैतून का तेल
जैतून के तेल में विटामिन-ई होता है। इस तेल को आप बाल में ही नहीं पूरे शरीर में लगा सकते हैं। इस तेल को आप नहाने के एक घंटे पहले लगाएं। फिर शैम्पू से बालों को धो दें। इस तरीके से आपको मजबूत और चमकदार बालों का एहसास होगा। यह आपके बालों में प्राकृतिक नमी बनाए रखेगा।

मेथी
आँवला की तरह ही मेथी भी बालों और पेट के लिए गुणकारी है। मेथी का प्रयोग बालों को जड़ों से मजबूत करता है। दो चम्मच मेथी के बीजों को आप एक कप पानी में रात भर भिगोकर रखें। सुबह मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल सिर पर जड़ों से लेकर बालों की पूरी लंबाई तक करें। आधा घंटे बाद बालों को धो लें। इसके प्रयोग से आप को रुसी की और बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।
इसके अलावा थोड़ी सावधानी बरतें। जैसे अपने बालों को डस्ट से दूर रखें। ऑयली और मसाले वाले खाने से बचे, केमिकल शैम्पू और जैल का प्रयोग न करें। भीगे बालों को न गुथे। इस तरह आप घरेलू चीजों से अपने बालों को सुंदर और चमकदार बना सकते हैं।

