Latest news world

आज पूरे विश्व में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस

पूरी दुनिया में भ्रष्टाचार एक ऐसी समस्या है, जो हर  देश में देखी जा सकती हैं इसका विस्तार कम ज्यादा हो सकती है, लेकिन कोई भी देश इस बात का दावा नहीं कर सकता, कि वो भ्रष्टाचार से मुक्त हैं, और सब जगह फैली हुई इस नैतिक बिमारी से निपटने के लिए ही प्रति वर्ष 9 दिसम्बर को ”अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस” मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को मनाते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट, गैरसरकारी सस्थाएं एवं नागरिक संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का संकल्प लेते हैं।

यह दिवस ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के एक प्रस्ताव जो कि 31 अक्टूबर सन् 2013 को पारित किया गया और यह निर्णय लिया गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी देश सजग होकर इससे संघर्ष करते हुए इसे जड़ से उखाड़ने के लिए शतर्क रहें, जिसमें संयुक्त राष्ट्र भ्रष्टाचार विरोधी सम्मेलन करके इस पर मोहर लगाई गई। आज भी ऐसे मामले सुनाई देते हैं जब भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले शख्स की जिंदगी दांव पर लग जाती है। भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर इस पर तेज वार करना पड़ेगा तभी हम सजग राष्ट्र के सजग प्रहरी बनने के अपने जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा सकते हैं ,क्योंकि भ्रष्टाचार आज किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की ही समस्या है। 
भ्रष्टाचार क्या है?  
सार्वजनिक जीवन में स्वीकृत मूल्यों के विरुद्ध आचरण को भ्रष्ट आचरण समझा जाता है। आम जनजीवन में इसे आर्थिक अपराधों से जोड़ा जाता है। भ्रष्टाचार में मुख्य हैं- घूस (रिश्वत), चुनाव में धांधली, सेक्स के बदले पक्षपात, हफ्ता वसूली, जबरन चंदा लेना, अपने विरोधियों को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, न्यायाधीशों द्वारा गलत या पक्षपातपूर्ण निर्णय, ब्लैकमेल करना, टैक्स चोरी, झूठी गवाही, झूठा मुकदमा, परीक्षा में नकल, परीक्षार्थी का गलत मूल्यांकन, पैसे लेकर संसद में प्रश्न पूछना, पैसे लेकर वोट देना, वोट के लिए पैसा और शराब आदि बांटना, पैसे लेकर रिपोर्ट छापना, अपने कार्यों को करवाने के लिए नकद राशि देना, विभिन्न पुरस्कारों के लिए चयनित लोगों में पक्षपात करना आदि।   

You may also like

MERA DDDD DDD DD