चौथे चरण के रण में आम लोकसभा चुनाव 2019 आधे से ज़्यादा रास्ता पार कर चुका है। लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 303 पर पिछले तीन चरणों में मतदान हो चुका है। और चौथे चरण का मतदान आज जारी है। चौथे चरण में आज देशभर में नौ राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा हैं । इनमें अधिकतर हिंदी पट्टी के क्षेत्र हैं। और इसमें 943 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 210 के खिलाफ आपराधिक मामले और 158 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल 9 राज्यो की 72 लोकसभा सीट पर चुनाव चल रहा है । जिसमें कयी दिग्गजो की प्रतिष्ठा दाँव पर लगी है । 2014 के लोकसभा चुनावों में यहा से भाजपा 90 प्रतिशत से ज्यादा सीटो पर चुनाव जीती थी ।
उत्तर प्रदेश में 13 सीटो पर चुनाव हो रहा है । जिनमें शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर आदि हैं । उत्तर प्रदेश में कन्नौज से डिंपल यादव, उन्नाव से साक्षी महाराज और फर्रुखाबाद से कांग्रेस के सलमान खुर्शीद मैदान की प्रतिष्ठा दाँव पर हैं।
बिहार में 5 सीटो पर चुनाव हो रहा हैं । जिनमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर। बिहार में बेगूसराय की सीट पर सबकी नज़र है। यहां से भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सीपीआई प्रत्याशी जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार और महागठबंधन से तनवीर हसन मैदान में हैं। उजियारपुर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और सीपीएम के अजय कुमार प्रमुख उम्मीदवार हैं। मुंगेर लोकसभा सीट से एनडीए ने जेडीयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को टिकट दिया है तो महागठबंधन ने बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को यहां से चुनाव मैदान पर उतारा है।
झारखंड में सिर्फ 3 सीटो पर चुनाव हो रहा हैं । जिनमे चतरा, लोहारदगा और पलामू आदि हैं ।चतरा में भाजपा उम्मीदवार सांसद सुनील सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार मनोज यादव और राजद उम्मीदवार सुभाष यादव चुनाव मैदान में हैं। लोहरदगा में भाजपा की ओर से सुदर्शन भगत और कांग्रेस की ओर से सुखदेव भगत को उतारा गया है। पलामू में भाजपा प्रत्याशी बीडी राम और राजद प्रत्याशी घूरन राम हैं।
मध्य प्रदेश में 6 सीटो पर मतदाता नेताओं की किस्मत का फैसला कर रहे है । जिनमे सिधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा।मध्यप्रदेश में राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा सीट कमलनाथ के लिए नाक का सवाल बन गई है। मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से पहले कमलनाथ यहां से लगातार नौ बार चुनाव जीतकर संसद पहुंच चुके हैं।
राजस्थान में 13 सीटो पर चुनाव चल रहा है । जिनमे सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बंसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भिलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारन आदि है । राजस्थान में जोधपुर लोकसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत भी संसद पहुंचने की जुगत में हैं। इस सीट से भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मैदान पर हैं। बाड़मेर में 2018 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में पहुंचे मानवेंद्र सिंह मैदान पर हैं। यहां भाजपा ने कर्नल सोनाराम को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत चौथी बार पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं । उनके प्रतिद्वंदी के रूप में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए प्रमोद शर्मा हैं।
महाराष्ट्र में 17 सीटो पर वोट डाले जा रहे है । जहां नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी आदि है ।
पश्चिम बंगाल में 8 सीटो पर मतदान जारी है । जिनमे बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम आदि है । पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट पर भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो और अभिनेत्री मुनमुन सेन के बीच रोचक मुकाबला है।
ओडिशा में 6 सीटो पर वोट पड रहे है । जिनमे मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर आदि है ।
जम्मू-कश्मीर में महज 1 सीट अनंतनाग में चुनाव हो रहा है ।इस सीट के लिए प्रमुख उम्मीदवारों में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी. ए. मीर और नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी शामिल हैं।
चौथे चरण के इस रण में भाजपा के समक्ष 45 सीटों को बचाने की चुनौती है, जिनपर उसने 2014 में जीत दर्ज की थी। इनमें से राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश में 12, मध्य प्रदेश में पांच, बिहार में तीन, झारखंड में तीन, महाराष्ट्र में आठ और पश्चिम बंगाल में एक सीट शामिल है। खबर लिखे जाने तक शांतिपूर्ण मतदान के समाचार आ रहे हैं । लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादातर मतदाता  मतदान केन्द्रो पर वोट के जरिए आहूति डालने को लंबी लंबी कतारों में खडे है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD