Sargosian / Chuckles

त्रिवेंद्र को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। लंबे समय तक स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद वे पिछले दिनों दिल्ली दौरे पर गए जहां उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इन मुलाकातों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। साथ ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत से आगामी लोकसभा चुनाव में सक्रिय रूप से काम करने के लिए भी कहा है जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि त्रिवेंद्र को बीजेपी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। त्रिवेंद्र सिंह रावत संगठन के वरिष्ठ नेता हैं। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड के प्रभारी के अलावा यूपी में बीजेपी के सह प्रभारी भी रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि बीजेपी उनके अनुभव का इस्तेमाल राज्यों के विधानसभा चुनाव में कर सकती है। त्रिवेंद्र सिंह रावत लंबे समय से उत्तराखण्ड में रक्तदान और वृक्षारोपण जैसे कार्य में लगे रहे हैं। लिहाजा इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी भी उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी है।

You may also like

MERA DDDD DDD DD