हाल ही में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपने प्रोडक्ट ‘फेयर एंड लवली’ का नाम बदलकर ‘ग्लो एंड लवली’ कर दिया। लेकिन उनके इस काम से फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर शेखर कपूर संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कंपनी के रीब्रांडिंग को लेकर सवाल खड़ा किया।
शेखर कपूर ने ट्वीट किया कि तो अब फेयर एंड लवली ग्लो एंड लवली कहलाएगी। कमॉन हिंदुस्तान लीवर। इतने सालों से तुम हमारे देश की युवा लड़कियों की डार्क स्किन पर सख्त कमेंट्स कर मुनाफा कमा रहे थे। अब अपने मकसद को साबित करते हुए अपनी पैकेजिंग में डार्क स्किन्ड गर्ल को लेकर दिखाओ। शेखर का यह सवाल लोगों की नजरों से बच नहीं पाया और उन्होंने उल्टा उनपर सवाल करते हुए उन्हें ट्रोल कर दिया।
So Fair and Lovely will now be called Glow and Lovely? C’mon Hindustan Lever. For years you’ve been profiting by destroying our nation’s young girl’s self worth by making rude comments about dark skin.
Now prove your ‘intentions’ by having a dark skinned girl on your packaging.
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) July 2, 2020
एक यूजर ने डायरेक्टर से पूछा कि अब आप अपने प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए डस्की लोगों के लिए मुंह खोल रहे हैं। आपकी फिल्मों में भी तो कोई डार्क स्किन हीरोइन नहीं रही।’ लेकिन शायद यूजर ने शेख्र कपूर पर वार करने से पहले रिसर्च नहीं किया था। शेखर ने यूजर को शालीनता से एक शब्द में जवाब दिया। उन्होंने अपनी फिल्म का नाम लिखा- ‘बैंडिट क्वीन। उनका यह जवाब यूजर को चुप कराने के लिए काफी था।
https://twitter.com/RaiK67776794/status/1278699585360232449?s=20
इस फिल्म ने 1994 में बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीता था। 1994 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर भी हुआ था। बैंडिट क्वीन को 67वीं अकेडमी अवॉर्ड में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज के लिए भारत के तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली थी। इसमें लीड रोल में सीमा बिस्वास ने फूलन देवी का किरदार निभाया था। उनकी एक्टिंग को हर जगह जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

