देश भर में किसान कानून को लेकर आंदोलनकारी किसान केंद्र सरकार के विरोध में जगह -जगह प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर लगभग 50 से अधिक दिनों से आंदोलनरत किसानों को अभी तक सिनेमा,कला,साहित्य ,आदि क्षेत्रों से कई लोगों का समर्थन भी मिल चुका है।
किसान कानून के समर्थक एवं विरोध कर रहे लोगों में सोशल मीडिया वार भी आम बात हो गयी है।
लेकिन कुछ विवाद ऐसे होतें हैं जो खबर का रूप ले लेते हैं। आज,20 जनवरी को जो सबसे चर्चित सोशल मीडिया वार किसान आंदोलन को लेकर हुई है वह है ट्वीटर पर पत्रकार रजत शर्मा और अभिनेता सुशांत सिंह के बीच।
दरअसल इण्डिया टीवी के एडिटर इन चीफ और चैयरमेन रजत शर्मा ने एक ट्वीट कर किसान कानून को लेकर कहा कि,
‘किसानों को मेरी सलाह: संशोधन के बाद कृषि कानून पसंद न आएं तो आंदोलन करें।’
रजत शर्मा ने पत्रकारिता तो कभी करी नहीं : सुशांत सिंह
इसी बात से किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे अभिनेता सुशांत सिंह बिफर गए उन्होंने रजत शर्मा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि,
‘पत्रकारिता तो कभी करी नहीं, इब या बता खेती करी है तैने भाई? नहीं करी तो चुपचाप साइड में हो ले।’
पत्रकारिता तो कभी करी नहीं, इब या बता खेती करी है तैने भाई? नहीं करी तो चुपचाप साइड में हो ले। https://t.co/f3F4xLdkj8
— सुशांत सिंह sushant singh سشانت سنگھ (@sushant_says) January 19, 2021
हरियाणवी भाषा में जवाब देते हुए सुशांत ने रजत शर्मा को खरी-खरी सुना दी। इस ट्ववीट और रीट्वीट को लेकर समर्थकों और विरोध कर रहे लोगों के बीच भी दिन भर ट्वीटर जंग जारी रहा।
आपको बता दें कि किसान आंदोलन अब 26 जनवरी को अपने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की ओर बढ़ रहा है। दूसरी तरफ उन्हें कई सिनेमा कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है ,सुशांत सिंह ने भी सिंधु बॉर्डर पहुँच कर किसानों का समर्थन किया।
इससे पहले एनआरसी और सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शनों का भी सुशांत सिंह समर्थन कर चुके हैं लेकिन उसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था और सावधान इण्डिया जैसे अन्य प्रसिद्ध कार्यक्रमों को उन्हें छोड़ना पड़ा था।

