world

25 सालों के बाद दो कुख्यात मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा

ऑस्ट्रेलिया में करीब 40 वर्षों से लंबित एक कुख्यात मर्डर मिस्ट्री का अब जाकर खुलासा हुआ है।दरअसल वर्ष 1996 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में एक साथ तीन लड़कियों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की खबर आई थी। कुछ दिनों बाद उनके मौत की भी खबर आने लगी।

उन लड़कियों का नाम था जेन रीमर उम्र लगभग 23 वर्ष, कियारा क्लेनोन उम्र लगभग 27 वर्ष और साराह स्पीयर्स उम्र लगभग 18 वर्ष । लगभग 25 वर्षों से अनसुलझे इन हत्याओं के पीछे का राज अब जाकर खुला है।

इसी वर्ष सितम्बर 2020 में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश स्टेफन हॉल ने इस मामले पर फैसला लेते हुए आरोपी ब्रेडले रॉबर्ट एडवर्ड्स को दोषी करार दिया है। ब्रेडले रॉबर्ट जिसकी उम्र लगभग 52 वर्ष है उसे दो लड़कियों के हत्या का दोषी करार करते हुए 40 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

18 वर्षीय साराह स्पीयर्स की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे वकील ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि कोर्ट को ब्रेडले के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं मिले इसलिए उसे साराह के हत्यारे का दोषी नहीं माना गया। हालांकि यह केस इसलिए भी कमजोर पड़ा क्योंकि सराह की डेड बॉडी बरामद नहीं हो सकी थी।

आपको बता दें कि इस केस पर सुनवाई कर रहे न्यायधीश स्टेफन हॉल ने ब्रेडले पर अन्य दो लड़कियों की हत्या का दोषी मानते हुए जो सजा सुनाई उस पर कहा कि,’वह कमजोर लड़कियों को पहले अपने झांसे में फँसाता था और उनका इस्तेमाल करने के बाद उनकी हत्या कर देता था। जेन और कियारा की हत्या भी उसने इसी तरह की।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘ब्रेडले द्वारा किया गया यह अपराध जघन्य है। यह एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दी गयी। निश्चित तौर पर ब्रेडले अब जेल में ही अपनी अंतिम सांसें लेगा।’

 

जेन रिमर और कियारा के शव ऑस्ट्रेलिया के बुशलैण्ड में मिले थे

आपको बता दें कि जेन रिमर और कियारा के शव ऑस्ट्रेलिया के बुशलैण्ड में मिले थे। पुलिस ने पुष्टि की थी कि दोनों को किसी धारदार हथियार से गले पर वार करके मारा गया था।
वहीं तीसरी लड़की जो 1996 से अभी तक लापता है लोगों ने उसे आखिरी बार 27 जनवरी 1996 को देखा था।बाद में कहा गया कि उसकी हत्या भी ब्रेडले ने की है हालांकि न तो स्पियर्स की डेड बॉडी मिली न ही कोर्ट में यह साबित ही सका।

लगभग 25 वर्षों से अनसुलझे इस मर्डर मिस्ट्री के सुलझने के बाद ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने बयान दिया है कि हमने इस पूरे मामले को वर्ष 2016 में ही तक कर रोक दिया था। पर ब्रेडले एडवर्डस की गिरफ्तारी के बाद हमें इस केस में लीड मिली।
पुलिस ने दोनों लड़कियों के शव और ब्रेडले के डीएनए टेस्ट मैच करवाये जिसके बाद यह पता चला कि ब्रेडले ने उनके साथ जबरन रेप किया और फिर उनकी हत्या कर दी।

You may also like

MERA DDDD DDD DD