केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजेटिव पाए जाने के बाद अब केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान को इलाज के लिए हरियाणा के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमित शाह को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, “कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।”
#COVID19 के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूँ और स्वस्थ हूँ।
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) August 4, 2020
मोदी सरकार में धर्मेंद्र प्रधान दूसरे मंत्री हैं, जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव रही है। इससे पहले पहले कल खबर आई थी कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा कोरोना पॉजिटिव आई है।