Uttarakhand

बेनाम फिर हुए बदजुबान! बोले मेरे ख़िलाफ़ लिखोगे तो “फाड़ दूँगा”

पौड़ी के नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल “बेनाम” अपनी बदजुबानी के लिए कुख्यात हैं, चाहे महिला से बदसलूकी और सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला हो या जिला आबकारी अधिकारी को डीएम और एसएसपी के सामने धमकाने का मामला हो| बेनाम अपनी हरकतों से सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं| पौड़ी के पत्रकार जब भी नगर पालिका द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था, पार्किंग, हाउस टैक्स या किसी अन्य मुद्दे को लेकर व्यवस्थाओं में सुधार के सम्बन्ध में पालिका के खिलाफ लिखते हैं, तो बेनाम गाहे-बगाहे पत्रकारों से बदसलूकी करते रहे हैं| ताजा मामला पत्रकार प्रमोद खंडूरी से जुड़ा है, जो बेनाम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी से बदसलूकी वाले मामले के चश्मदीद गवाह भी हैं|

जिला पंचायत सभागार में 30 अगस्त को आयोजित सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेनाम, पत्रकार खप्रमोद डूरी से उलझ गए और उन्हें धमकाया कि तुम नगर पालिका और मेरे खिलाफ नहीं लिखोगे, वरना मैं तुम्हें फाड़ दूंगा! कल संपन्न हुई नागरिक कल्याण मंच की बैठक में भी नगर पालिका द्वारा बेहिसाब हाउस टैक्स लगाकर जनता का उत्पीड़न, जिसकी वजह से पानी के बिलों में भी भारी बढ़ोतरी हो गयी है| गलत तरीके से मेसमोर गधेरे में कूड़ा निस्तारण, पार्किंग, बंदरों के आतंक समेत कई मुद्दों पर चर्चा के अलावा बेनाम द्वारा आम जनता और पत्रकारों से लगातार बढ़ रही बदसलूकी पर भी चर्चा हुई| नागरिक कल्याण मंच के बैनर तले यह तय किया गया है कि भविष्य में अगर पौड़ी की समस्याओं के समाधान के प्रति नगर पालिका या अन्य विभाग सचेत नहीं होते और यशपाल बेनाम की पौड़ी के वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों से बदसलूकी जारी रहती है, तो उनके ख़िलाफ़ सड़कों पर आंदोलन छेड़ा जाएगा| पौड़ी के पत्रकार प्रमोद खंडूरी को “फाड़ देने” की धमकी देने और बदसलूकी के मामले में बेनाम के ख़िलाफ़ उचित कार्यवाही किए जाने के सन्दर्भ में एसएसपी पी. रेणुका देवी से भी मुलाकात  की|

You may also like

MERA DDDD DDD DD