world

अमेरिका : टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोग मरे और 21 घायल

अमेरिका के टेक्सास में दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों के जख्मी होने की खबर है। फायरिंग की यह घटना मिडलैंड के पास ओडेसा इलाके में हुई।
वहीं वारदात को अंजाम देने वाले एक बंदूकधारी को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास मार दिया गया है, उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है।
 स्थानीय पुलिस के मुताबिक शनिवार को दो बंदूकधारियों ने पहले एक ट्रक को हाइजैक किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी।
इससे पहले अगस्त महीने में भी अमेरिका के टेक्सास और ओहियो में दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 29 लोगों की मौत हुई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
गोलीबारी की दोनों घटनाएं 24 घंटे से कम समय में हुई थीं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास और ओहियो में हुई गोलीबारी की जांच के आदेश दिए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD