राज्य का एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय जहां दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के माध्यम से छात्र छात्राओं को अध्ययन कराया जाता है। कोरोना का संकट रेगुलर चलने वाले विश्वविद्यालयों के साथ-साथ मुक्त विश्वविद्यालय पर भी पड़ा है। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर डिग्री के 17000 विद्यार्थियों की परीक्षा लंबित हो गई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के फाइनल ईयर के छात्रों को छोड़कर बाकी सभी को प्रमोशन कर अगले क्लास में एडमिशन दे दिया गया है, लेकिन यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा होनी है जिसके लिए विश्वविद्यालय ने तैयारी कर दी है, केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देश के बाद ही उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय फाइनल ईयर के 17000 छात्रों की परीक्षा कराएगा।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में लंबित परीक्षाएं