दिल्ली के निजामुद्दीन के समीप मरकज में कोरोना प्रभावित के पाए जाने तथा जमात में आए कई लोगों के देश के कई राज्यों में जमात के लिए जाने के बाद संभावित प्रदेशों की सरकार अलर्ट हो गई है। उत्तराखंड सरकार की ओर से भी सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पौड़ी में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार रात से प्रशासन और पुलिस प्रशासन लोगों से जानकारी जुटाते हुए नजर आया। दिल्ली में मिले जमात में शामिल लोगों भी इस ओर चौकस हो गया है, जिले में अब तक 26 ऐसे लोग पहचान की गई हैं जो अलग-अलग जगह जमात में शामिल हुए थे, यह सभी लोग कोटद्वार,दुगड्डा, श्रीनगर,पौड़ी से ताल्लुक रखते हैं इनमें से 10 लोग जनवरी के समय ही अपने जिले वापस लौट गए थे जबकि 7 लोग इस महा ही जमात के बाद वापस लौटे हैं, जिनको अलग-अलग जगह जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य केंद्रों में कोराइन टाइम किया जा रहा है, 5 लोगों की सूचना कल ही जिला प्रशासन को मिली है यह ऐसे संदिग्ध है जो लॉक डाउन के बावजूद भी अलग-अलग जगह जमात में शामिल हुए थे, इन सभी को श्रीनगर की जीएमवीएन में कोराइन टाइन किया जा रहा है, लॉके डाउन के बावजूद भी इन 5 लोगों के अलग-अलग स्थानों में जमात में शामिल होने के बाद जिला प्रशासन ने इन सभी 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, जिला प्रशासन यह भी सुनिश्चित करने जा रहा है कि ये सभी लोग इस दौरान किस-किस लोगों के संपर्क में आए। जिसे उन लोगों को भी क्वॉरेंटाइन किया जा सके। जिला प्रशासन ने अब अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है जो लोग लॉक डाउन के बाद जिले में दाखिल हुए हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर जिला प्रशासन अब इन लोगों में कार्रवाई करने का मूड बना चुकी है, जो सख्त निर्देशों के बावजूद भी एक दूसरे स्थान में घूमते हुए पाए गए हैं, जिलाधिकारी ने साफ कर दिया है कि ऐसे किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा जो इन विशिष्ट परिस्थितियों के बावजूद भी एक स्थान पर नहीं रहे।
इन सभी से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को सभी नई टिहरी जहां 21 दिन की जमात के बाद साहनपुर नजीबाबाद गए. जहां पर 16 दिन जामा मस्जिद में रहे। लॉकडाउन होने पर सभी सब्जी के ट्रकों में बैठकर चोरी छिपे श्रीनगर आए। पूछताछ में इनके द्वारा दिल्ली की जमात से कोई संबंध नहीं होना बताया है।
पांचों व्यक्तियों द्वारा प्रशासन के आदेशों की अवहेलना कर चोरी-छिपे ट्रकों से आवागमन किया गया यह जानते हुए कि कोरोना महामारी से संक्रमण फैलने से आम जनता का जीवन संकट में पड़ सकता है इनकी इस लापरवाही के कारण आम जनता का जीवन संकट में पढ़ने की पूर्ण संभावना है। जिस कारण अभियुक्तों व ट्रक ड्राइवरो के विरूद्ध थाना श्रीनगर पर मु0अ0सं0- 17/2020, धारा- 188/269 /270 भादवि बनाम- सुहेल आदि पंजीकृत किया गया।
1 .सुहेल अहमद पुत्र मकसूद अहमद निवासी रामलीला मैदान श्रीनगर।
2. हाफिज, इरशाद पुत्र अख्तरनिवासी किराएदार कंस मर्दिनी मार्ग, श्रीनगर ग्राम सराय जिला, बिजनौर उ0प्र0
3- अभियुक्त जफरुल पुत्र हबीबुल निवासी ग्राम, डोगर तहसील बहादुरगंज थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज, बिहार हाल किराएदार मस्जिद के कमरे कंसमर्दिनी मार्ग, श्रीनगर
4- रागीब हसन पुत्र शमीम, अहमद निवासी मोहल्ला पटवारीआन स्योहारा जिला बिजनौर।
5- मो0 साहिब पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी नर्सरी रोड, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल
मरकज में कोरोना के संक्रिमित पाये जाने के बाद उत्तराखंड शासन भी अलर्ट

