कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी जब से राज्य के दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं, वे एक फाइव स्टार होटल में रह रहे हैं। अपनी इस विलासिता पर उठ रहे विरोध के स्वर का उत्तर कुमार स्वामी ने अपनी खराब सेहत का होना दिया है। लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को मिली शर्मनाक पराजय के बाद अब लेकिन कुमार स्वामी अपने लिए एक ऐसा सरकारी आवास तलाशने में जुट गए हैं जो पूरी तरह से वास्तु शास्त्र पर खरा उतरे। जानकारों की मानें तो कर्नाटक के सीएम का आधिकारिक आवास वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं है। कुमार स्वामी के वास्तु सलाहकार ने उन्हें ऐसे सरकारी आवास में न जाने की सख्त हिदायत दी है। लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद जद (सेक्युलर) में कुमार स्वामी के फाइव स्टार कल्चर को लेकर भारी असंतोष सामने आने लगा है। नतीजा अब वे पंचसितारा होटल का मोह त्याग सरकारी आवास में जाने का मन बना चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD