इन दिनों सोशल मीडिया पर पैराग्लाइडिंग करते हुए एक शख्स का वीडियो शानदार वायरल हो रहा है जिससे यह शख्स सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बन गया है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम विपिन साहू है। जो उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले हैं और टाइल्स की दुकान चलाते हैं। वीडियो में इनके अंदाज़ को काफी पसंद किया जा रहा है। विपिन का ये वीडियो हिमाचल प्रदेश के मनाली में दोभी का है। विपिन अपने पांच दोस्तों के साथ जुलाई में मनाली गए थे। बताया जा रहा है कि ये वीडियो तभी का है। घटना के दिन विपिन से पहले उनके तीन दोस्त भी पैराग्लाइडिंग करने जा चुके थे। अपनी बारी आने पर हवा में जाने के बाद की कहानी विपिन कुछ यूं बताते हैं, ”हम भी जोश-जोश में ऊपर चले गए। फिर ऊपर पहुंचे और जहां दिखा कोहरा…फिर जो हुआ तो सबके सामने छह मिनट का वीडियो आया।’ वीडियो में विपिन के साथ एक ट्रेनर भी दिख रहे हैं। जो विपिन से कह रहे है कि
‘कैमरे का बटन खोल. देख खड़े–खड़े बटन दिख रहे हैं….. पैर ऊपर कर.. ऊंचे कर पैर...पैर टूट जाएंगे वरना. लैंड हो जाएंगे भाई. बस पैर ऊपर कर. तू भी टूटेगा, मैं भी टूटूंगा.भाई आदमी है तू कि क्या है?’
फ़िलहाल इस वीडियो को ट्विटर फेसबुक हर जगह लोग शेयर कर रहे है वीडियो वायरल होने के साथ ही उनपर मीम भी शेयर किये जा रहे है। वीडियो इतना मज़ाकिया है की हर किसी की हंसी छूट जाती है। जो भी हो इस वीडियो से विपिन साहू फेमस तो हो ही गए है।

