पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनापुर जिले के गंगरामपुर में एक महिला टीचर और उसकी बहन को रस्सी से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप स्थानीय टीएमसी नेता है जिसका नाम अमल सरकार है।
खबरों के अनुसार, अमल सरकार अपने समर्थकों के साथ मिलकर पहले प्राथमिक विद्यालय की टीचर को रस्सी से बांधा फिर घसीट-घसीट कर बुरी तरह पिटा। दोनों महिलाओं ने टीएमसी नेता समेत 5 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
अभी तक किसी के गिरफ्तारी की खबर नहीं है। दोनों महिलाओं का बस इतना कसूर था कि उन्होंने पंचायत द्वारा बनाई जा रही सड़क के लिए अपनी जमीन हथियाने का विरोध किया था। हालांकि, दोनों महिलाएं पहले 12 फ़ीट चौड़ी सड़क के लिए जरूरी जमीन देने के लिए तैयार थी।
उसके बाद में पंचायत प्रशासन ने घर के सामने 24 फीट चौड़ी सड़क बनाने का फैसला किया। और उनकी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो टीएमसी नेता अमल सरकार और उनके लोगों ने रस्सी में बांधकर पिटाई की।
दोनों महिलाओं को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एनडीटीवी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों महिलाओं को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा जा रहा है और भीड़ तमाशा देख रही है।
Bengal woman teacher, sister tied, dragged. Trinamool leader led assault. https://t.co/dbcpRafIhs pic.twitter.com/ItKRkVRVaE
— NDTV (@ndtv) February 3, 2020
जब महिला को पीटा जा रहा था और जब उसकी बहन ने इसका विरोध किया तो उसे भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया और उसके साथ भी मारपीट-गालीगलौच किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैरून रंग की मैक्सी पहने महिला को जमीन पर गिराकर पीटा जा रहा है। वीडियो में एक आदमी उसके पैरों में रस्सी बांधता है और बाकी लोग उसे सड़क पर घसीटना शुरू कर देते हैं। जब दूसरी महिला वहां पहुंची है तो उसने भीड़ पर चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद उसे भी जमीन पर गिराकर घसीटा गया।

