एशिया कप में शानदार अभियान के बाद टीम इंडिया को ज्यादा आराम नहीं मिलने वाला है। भारतीय क्रिकेट टीम चार अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। मेहमान कैरेबियाई टीम के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को एक परीक्षा से गुजरना पड़ सकता है। विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले यो-यो टेस्ट पास करना पड़ सकता है, तभी वो टीम इंडिया का हिस्सा बन पाएंगे।गौरतलब है कि बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए पहले यो-यो फिटनेस टेस्ट पास करना होता है। बेशक विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में शुमार किए जाते हैं लेकिन उन्हें एक बार फिर इससे पहले जून महीने में अंबाती रायुडू, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला था क्योंकि वे यो-यो टेस्ट में फेल हो गए थे। वहीं, इसी वजह से संजू सैमसन को इंडिया-ए टीम में भी जगह नहीं मिली थी। रोहित शर्मा को भी हाल में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए विदेश रवाना होने से पहले यो-यो टेस्ट पास करना पड़ा था।

भारत को 28 सितंबर को फाइनल खेलने के बाद चार अक्टूबर से वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला टेस्ट चार अक्टूबर से राजकोट में खेला जाएगा। भारत दौरे से पहले वेस्टइंडीज की टीम भी इस वक्त दुबई में अभ्यास कर रही है। वेस्टइंडीज की टीम भारत में अभ्यास करना चाहती थी लेकिन उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली।

वेस्टइंडीज के कोच स्टुअर्ट लॉ ने कहा, ’हम भारत में अभ्यास चाहते थे लेकिन हमें यह कहकर अनुमति नहीं दी गई कि भारत में अभ्यास के लिए जगह उपलब्ध नहीं है। अगर हमें अनुमति मिल जाती तो हमें यात्रा कम करनी पड़ती। और इस बात पर बीसीसीआई ने भी अपना रुख साफ करते हुए इसकी वजह बताते हुए कहा कि इस समय घरेलू सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी चल रही है। इस बार टीमों की बढ़ी हुई संख्या के कारण वेस्टइंडीज को अभ्यास के लिए इतनी जल्दी जगह देना संभव नहीं था। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 से 8 अक्टूबर से राजकोट और दूसरा टेस्ट 12 से 16 अक्टूबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारत में पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलेगी। जिसका पहला एकदिवसीय 21 अक्टूबर को गुवाहाटी, दूसरा एकदिवसीय 24 अक्टूबर को इंदौर, तीसरा एकदिवसीय 27 अक्टूबर को पुणे, चौथा एकदिवसीय 29 अक्टूबर को मुंबई और पांचवां 1 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद टी20 सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को कोलकाता में होगी। दूसरा टी20 लखनऊ में 6 नवंबर और तीसरा टी20 चेन्नई में 11 नवंबर को खेला जाएगा।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम इससे पहले भारत में टेस्ट सीरीज खेलने 2013 में आई थी और वह सचिन तेंदुलकर की आखिरी टेस्ट सीरीज थी। भारत ने वह सीरीज 2-0 से जीती थी। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम 2014 में एकदिवसीय सीरीज खेलने भारत आई थी, जहां मेजबानों ने मेहमानों को 2-1 से हराया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद भारतीय टीम चार टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी।

 

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

पहला टेस्ट : 4 से 8 अक्टूबर, राजकोट

दूसरा टेस्ट : 12-16 अक्टूबर, हैदराबाद

पहला वनडे : 21 अक्टूबर, गुवाहटी

दूसरा वनडे : 24 अक्टूबर, इंदौर

तीसरा वनडे : 27 अक्टूबर, पुणे

चौथा वनडे : 29 अक्टूबर, मुंबई

पांचवां वनडे : 01 नवंबर, तिरुअनंतपुरम

पहला ट्वेंटी-20 : 04 नवंबर, कोलकाता

दूसरा ट्वेंटी-20 : 06 नवंबर, लखनऊ

तीसरा ट्वेंटी-20 : 11 नवंबर, चेन्नई

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like