भोजपुरी सिनेमा और राजनीति में अपना दम दिखा चुके पवन सिंह ने हाल ही में जब से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के बाहुबली नेता धनंजय सिंह से मुलाकात की है तब राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि पवन सिंह का अगला कदम क्या होगा? क्या राजनीति में लम्बी पारी खेलने पर पवन विचार कर रहे है? असल में भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा। हालांकि वे चुनाव हार गए लेकिन दूसरे नम्बर रहे। इसी से पवन सिंह की सियासी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार धनंजय सिंह राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं और पवन सिंह को बिहार में पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि इन्हीं सब बातों पर चर्चा करने के लिए पवन सिंह और धनंजय सिंह की मुलाकात हुई थी। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अगर ऐसा है तो इसका मतलब पवन सिंह पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD