भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इन दिनों जहां करीब डेढ़ दशक बाद -20 फॉर्मेट में दूसरी बार विश्व विजेता का जश्न मना रही है, वहीं इस खिताब के साथ विराट और रोहित दो दिग्गजों का दौर अब फटाफट क्रिकेट में खत्म हो गया है। ऐसी स्थिति में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन इनकी भरपाई करेगा? वे कौन से खिलाड़ी होंगे जो हिटमैन और किंग कोहली की भूमिका निभाएंगे? खेल समीक्षकों का कहना है कि भारतीय क्रिकेट की देख-रेख करने वालों पर अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी आगामी विश्व कप 2026 की है। तब भारतीय टीम मेजबानी के साथ-साथ डिफेंडिंग चैम्पियन भी होगी। ऐसे में विश्व कप को घर में रखने के लिए एक मजबूत टीम तैयार करनी होगी। टीम प्रबंट्टान और भविष्य के कप्तान को उसी शैली के खिलाड़ियों की जरूरत है। इसके लिए बीसीसीआई और चयन समिति को कई युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाना होगा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने एक ओर जहां आगामी चैंपियन ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने की घोषणा की है तो वहीं दूसरी तरफ टी-20 फॉर्मेट से विराट और रोहित दो दिग्गजों का दौर अब खत्म हो गया है। ऐसी स्थिति में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कौन इनकी भरपाई करेगा? क्या मौजूदा समय में जिम्बाब्वे दौरे पर अपने करियर के दूसरे ही मैच में विस्फोटक शतकवीर अभिषेक शर्मा ने यह साबित कर दिया कि वह रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं? ऐसे कई खिलाड़ियों के नाम विराट और रोहित की जगह लेने के लिए इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चाओं में हैं।
खेल समीक्षकों का कहना है कि भारतीय क्रिकेट की देख-रेख करने वालों पर अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी आगामी टी20 विश्व कप 2026 की है। टीम को अब रोहित और विराट के बिना ही इस फॉर्मेट में खेलना है। अगला विश्व कप भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। भारतीय टीम मेज़बानी के साथ-साथ डिफेंडिंग चैंपियन भी होगी।
ऐसे में विश्व कप को घर में रखने के लिए एक मजबूत टीम तैयार करनी होगी। टीम प्रबंट्टान और भविष्य के कप्तान को उसी शैली के खिलाड़ियों की जरूरत है। इसके लिए बीसीसीआई और चयन समिति को कई युवा खिलाड़ियों पर दांव लगाना होगा। अभी अगर बेंच स्ट्रेंथ देखी जाए तो रोहित शर्मा की जगह लेने के लिए अभिषेक शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, संजू सैमसन जैसे कई दावेदार हैं तो विराट की जगह ऋतुराज गायकवाड़ ही सबसे बड़े दावेदार हैं। क्योंकि गायकवाड़ जरूरत के हिसाब से कोहली की तरह अपनी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिला सकते हैं। हालांकि इस दौड़ में कई खिलाड़ी हैं।
कौन लेगा रोहित की जगह?
यशस्वी जायसवाल: हाल ही में टी-20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे 22 साल के जायसवाल भारत के लिए अब तक 17 टी-20 खेल चुके हैं। उन्होंने एक सेंचुरी के साथ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। ये पारी की शुरुआत में रोहित की ही तरह विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए रोहित की भरपाई के विकल्प के तौर पर चयनकर्ता विचार कर सकते हैं।
ईशान किशन: बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और विकेटकीपर ईशान 32 टी-20 खेल चुके हैं। 2021 में वह टी-20 और 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भी खेले। बीसीसीआई उन्हें लगातार मौके दे रही है, अगर यशस्वी फ्लॉप हुए तो ईशान ही अगले दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं।
अभिषेक शर्मा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी छाप छोड़ने वाले विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछले टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए और अपनी टीम एसआरएच को फाइनल तक पहुंचाया। अभिषेक बल्लेबाजी के साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। फिलहाल जिम्बाब्वे में उन्होंने बतौर भारतीय टीम में अपने करियर के दूसरे ही टी 20 मैच में महज 46 गेंदों में विस्फोटक शतक लगाकर अपनी काबिलियत दिखा दी है।
पृथ्वी शॉ: वर्ष 2018 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले पृथ्वी शॉ से भारतीय टीम को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वह उम्मीद पर खरे नहीं उतर सके। हालांकि, पिछले एक साल में उन्होंने सुट्टाार करते हुए घरेलू क्रिकेट में रन बनाना शुरू कर दिया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी में पृथ्वी का कोई तोड़ नहीं, अगर वह अपनी फिटनेस और फॉर्म में बदलाव कर सके तो टी-20 टीम में जगह बना सकते हैं।
केएल राहुल: भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में दो शतक लगा चुके राहुल अब इस फॉर्मेट में ट्टाीमी बल्लेबाजी करने लगे हैं। इसी कारण 2021 और 2022 में लगातार 2 वर्ल्ड कप खेलने के बाद उन्हें 2024 में टीम से बाहर रखा गया। अगर राहुल फिर से तेज तर्रार पारी खेलना शुरू कर देते हैं तो रोहित की जगह टीम को उनसे बेहतर ओपनर मिल ही नहीं सकता। इसके अलावा संजू सैमसन, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, टी-20 में ओपनिंग करने की काबिलियत रखते हैं जो वो आईपीएल में दिखा चुके हैं।
रोहित शर्मा की बात करें तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ पर्दापर्ण किया। इसी मुकाबले में युवराज सिंह ने 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे। भारत यह टूर्नामेंट जीता भी था। रोहित ने वर्ल्ड कप जीत के साथ अपना करियर शुरू किया और इसी फॉर्मेट का वर्ल्ड कप जीतकर विराम भी लगाया।
रोहित टी-20 के टॉप रन स्कोरर भी हैं। उन्होंने 4 हजार 231 रन बनाए हैं। वर्ल्ड कप में भी वह विराट के बाद दूसरे टॉप रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित के नाम टी 20 फॉर्मेट में 5 शतक भी हैं।
दूसरी तरफ विराट की बात करें तो उनका नाम जितना बड़ा है उन्होंने टीम के लिए काम भी उतना ही बड़ा किया। जिम्बाब्वे दौरे पर 12 जून 2010 को टी-20 डेब्यू किया। 2012 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेला। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। तब से हर वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, लेकिन टीम उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर सकी और खिताब से दूर रही।
टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की बेस्ट टीम अगर बनेगी तो उसमें पहला नाम विराट का ही होगा। 2022 में खराब फॉर्म होने के बावजूद टूर्नामेंट सबसे ज्यादा रन विराट के नाम रहे। इस बार 2024 में पूरे टूर्नामेंट में नहीं चले लेकिन फाइनल में जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तब 76 रन बनाए और उस स्कोर तक पहुंचाया जहां जीत की उम्मीद की जा सकती थी। वह अपने आखिरी मैच में प्लेयर ऑफ द फाइनल बने और भारत की वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपना टी-20 करियर वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर बन कर खत्म किया।
विराट जितना अनुभव और मुश्किल समय में टीम को संभालने वाला बल्लेबाज सदी में एक दो बार ही आता है। चयनकर्ता उनकी जगह किसी बल्लेबाज को शामिल जरूर कर लेंगे, लेकिन वह खिलाड़ी उनकी तरह टीम को मुश्किलों से निकाल पाएगा या नहीं? इस सवाल का जवाब आने वाले सालों में ही पता चल पाएगा।
कौन करेगा विराट की भरपाई?
शुभमन गिल: कोहली जैसी बल्लेबाजी की बराबरी इस समय अगर कोई कर सकता है तो वह शुभमन हैं। 24 साल के गिल भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह स्थापित कर चुके हैं। टी-20 में तो उनके नाम एक शतक भी है और फिलहाल जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को लीड कर रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि वह टी-20 में कोहली की जगह भर पाते हैं या नहीं?
ऋतुराज गायकवाड: कोहली के नाम के साथ जिम्मेदारी सबसे पहले आती है। यह काम गायकवाड पिछले कुछ सालों से आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग के लिए कर चुके हैं। उनकी ही कप्तानी में भारत ने पिछले साल एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। गायकवाड भी भारत के लिए टी-20 शतक लगा चुके हैं और जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे मुकाबले में उन्होंने नंबर 3 पर खेलते हुए जिस अंदाज में नाबाद 77 रनों की पारी खेली उससे कहा जा सकता है कि वे विराट की भरपाई कर सकते हैं।
श्रेयस अय्यर: कोहली की तरह अय्यर मट्टयक्रम में भरोसेमंद बल्लेबाजी करते हैं और पिछले आईपीएल सीजन 2024 में कोलकाता को खिताब जिताने वाले कप्तान भी बने। टीम इंडिया वैसे तो श्रेयस को अब टी-20 टीम से बाहर कर चुकी है, लेकिन कोहली जितना अनुभव और भरोसा चाहिए तो श्रेयस का विकल्प भी अच्छा है।
गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप जीतने के बाद घर वापसी कर चुकी है। बीते 29 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतकर भारत के 3 दिग्गजों रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी-20 क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया है। ऐसे में अब इनकी जगह कौन लेगा उसका सभी क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है।

