world

कुर्द कमांडर का सुराग देने वाले को फांसी देगा ईरान

ईरान ने फैसला लिया है कि अमेरिका और इजरायली खुफिया एजेंसी को अपने टाॅप कमांडर कासिम सुलेमान का सुराग देने वाले को जल्द फांसी पर लटका दिया जाएगा। ईरान की जूडिशियरी ने यह बात कही। 3 जून को अमेरिकी ड्रोन हमले में कुर्द फोर्स के सबसे वरिष्ठ कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया गया था। अमेरिका ने सुलेमानी पर क्षेत्र में अमेरिकी बलों पर हमले के मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था।

टेलीविजन न्यूज काॅन्फ्रेंस के दौरान ज्यूडिशयरी प्रवक्ता घोलमहुस्सैन इस्माइली ने कहा, सीआईए और मोसाद के एक एजेंट महमूद मौसवी- माज्द को मौत की सजा सुनाई गई है। उसने हमारे शहीद कमांडर सुलेमानी का सुराग दिया था। सुलेमानी की मौत के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए इराक स्थित अमेरिकी सुरक्षा बलों की छावनी पर राॅकेट से 8 जनवरी को हमला किया था।

You may also like