आगामी आम चुनाव को लेकर पार्टियों में नेताओं की एक दूसरी पार्टियों में आवागमन का खेल शुरू हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि वे चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकती हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अपनी पुस्तक ‘प्रणब माई फादर, एडीटर रिमेम्बर्स’ भी भेंट की। इस पुस्तक के लोकार्पण पर भी काफी बवाल हुआ था। इस पुस्तक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। शर्मिष्ठा ने पुस्तक में पिता प्रणब मुखर्जी की एक बात का जिक्र करते हुए दावा किया था कि वो राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता मानते थे और उनकी कई विषयों पर पकड़ कमजोर है। शर्मिष्ठा मुखर्जी नृत्यांगना होने के साथ-साथ अच्छी लेखक भी है। प्राथमिक सदस्य उन्होंने 2014 में कांग्रेस का हाथ थाम 2015 में कांग्रेस के सिंबल पर दिल्ली में विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वे आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज से चुनाव हार गई। इसके बाद शर्मिष्ठा ने 2021 में सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था लेकिन वे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनी रही। उनके भाई अभिजीत कांग्रेस पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या शर्मिष्ठा बीजेपी में शामिल होंगी?
बीजेपी में शामिल होंगी शर्मिष्ठा?

