Country

क्या रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाएगी सरकार ?

देश में बेरोजगारी को लेकर बहस गर्म है, इसी बीच एक ऐसा प्रस्ताव आया है जिसमें रिटायरमेंट(retirement) की उम्र बढ़ाने की बात कही गई है। दरअसल प्रधानमंत्री की इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाने की वकालत की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले वक्त में देश में बुजुर्गों की आबादी तेजी से बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने सरकार को रिटायमरेंट की उम्र बढ़ाने का दिया प्रस्ताव परिषद का कहना है कि,’ बेहतर हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से अनुमानित जीवन काल में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है। परिषद का कहना है कि बुजुर्ग लोगों को भी उनकी पिछली पीढ़ी के मुकाबले ज्यादा समय तक काम करने की इजाजत मिलनी चाहिए।’
बीते बुधवार को जारी इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि,’ रिटायरमेंट (retirement) की उम्र को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाना चाहिए, क्योंकि भारत युवाओं का देश है और यहां कामकाजी आबादी बहुत ज्यादा है। परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने से मौजूदा कर्मचारियों की जरूरतों और नौकरियों की उपलब्धता से समझौता किए बिना बुजुर्ग लोगों के लिए रोजगार के मौके बनते हैं।
Report में कहा गया है कि कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाने के लिए भी सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाने की जरूरत है, या यह सामाजिक सुरक्षा प्रणाली पर दबाव को कम नहीं कर सकता है और देश के लिए इसे हासिल करना मुश्किल है। रिपोर्ट में 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के स्किल डेवलपमेंट की बात भी कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारों को ऐसी नीतियां बनाई जानी चाहिए जिससे उनका कौशल विकास किया जा सके। इस प्रयास में असंगठित क्षेत्र, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले, रिफ्यूजी, प्रवासियों को भी शामिल किया जाना चाहिए जिनके पास ट्रेनिंग(training) हासिल करने के साधन नहीं होते हैं।

You may also like

MERA DDDD DDD DD