वैलेंटाइन वीक में किस डे का प्रेमी जोड़ों के लिए खास महत्व है। एक-दूसरे को किस कर यानी चुंबन से इजहार करते है कि अब वे प्रेम में गहरे डूब जाते है। आपको बता दें कपल्स 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाते हैं। किस डे वेलेंटाइन वीक के सबसे रोमांटिक दिनों में से एक माना जाता है। चुंबन दिवस या किस डे आमतौर पर युवा और लव बर्ड्स द्वारा मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पर किस भी प्यार की गहराई को बनाता है। इस कारण से, कपल्स अपने प्यार को जताने के लिए इस दिन पर एक दूसरे को किस करते हैं। किसिंग दूसरों के लिए हमारे स्नेह को व्यक्त करने के सबसे मौलिक तरीकों में से एक है।
जानकारों की मानें तो वैलेंटाइन सप्ताह को और भी ज्यादा खूबसूरत और रोमांटिक बनांने के लिए इस दिन की शुरुआत की गयी थी। इस दिन लोग अपने जोड़ीदार को कई बाहर रोमांटिक डिनर पर ले जाते हैं। आज-कल के सभी युवा इस दिन को आपने चाहने वालों के साथ रोमांटिक तरीके से मनाना चाहते हैं।
पहले इस दिन को सिर्फ प्यार करने वाले ही मनाते थे लेकिन आज-कल माता पिता और बच्चे भी इस दिन को मनाते हैं। क्योंकि ये दिन साल में सिर्फ एक बार आता है। ये दिन सबको आपने आपने अतीत के प्यार के संबंध को भी याद दिलाते हैं। आप भी अपने चाहने वालों के साथ इस दिन को मनाते है और अपने प्यार को इजहार करते है। आप जब इस दिन को अच्छा से मनाते है तो इस दिन को यानि किस डे कब और क्यों मनाया जाता है, इस बारे में भी थोड़ा जानकारी रखना आवश्यक है।
‘किस डे’ सबसे ज्यादा अमेरिका में मनाया जाता है। लेकिन अब धीरे-धीरे यह बाकी सभी देशों में भी मनाया जा रहा है। आपको ये भी जानना जरुरी है की किस आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है। कहा जाता है की आपके द्वारा किए गए 1 मिनट के किस के दौरान आपके शरीर को चार-पांच कैलोरी ऊर्जा मिलती है। ऐसा माना जाता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं रिश्तों में किस को ज्यादा अहमियत देती हैं। यह सब आप के रिश्ते में एक नया जीवन भर देता है।
मनोज चौधरी

