Country

यूपी चुनाव के केंद्र बिंदु में महिला मतदाता 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव जैसे – जैसे नजदीक आते ही  संबंधित राज्यों के साथ – साथ देश की  राजनीति भी गरमाने लगी है। राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता से  सियासी  सरगर्मी  बढ़ा दी है। चुनावी तैयारियां जोरपकड़ने लगी  है। कांग्रेस  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर फूंक – फूंक कर  कदम रख रही है।

 

 


महिला मददताओं को लुभाने में जुटी कांग्रेस

 

 

पार्टी उत्तर प्रदेश की महिलाओं को केंद्र में रखकर चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश प्रभारी प्रियंका लगातार इन्हें लुभाने की कोशिश कर रही है। खासकर उत्तर प्रदेश को लेकर हर दिन एक के बाद एक बड़े एलान कर रही है।  पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस आधी आबादी को साधने में हर संभव प्रयास कर रही है। चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने के एलान के बाद से  प्रियंका  लगातार घोषणाएं कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणा की थी। अब उन्होंने ट्वीट कर महिलाओं को कई और तोहफे देने का एलान किया है।

दरअसल , प्रियंका वाड्रा ने  ट्वीट के जरिए उत्तर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा है  कि आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस उसे समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। हमारी  सरकार बनने पर सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे । प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। आशा और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। इसके साथ उन्होंने कहा कि 1000 रुपये प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन दी जाएगी। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

 


महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने का एलान

 

गौरतलब है कि प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस की ओर से महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने का एलान करते हुए इसे अपनी पहली प्रतिज्ञा बताया था। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि  कांग्रेस के इस नए दांव को नौकरी पेशा वर्ग की महिलाओं और गृहणियों को आकर्षित करने की कोशिश  है। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की इस घोषणा को जन-जन तक पहुंचाने और इंटरनेट मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट करने की अपील की है। बता दें कि निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहली जनवरी, 2021 को प्रदेश में कुल मतदाताओं 14 हजार 585 करोड़ में से 6.7 करोड़ महिला मतदाता हैं।  महिला मतदाताओं की संख्या लगभग अधिक है। लंबे समय बाद किसी चुनाव के केंद्र में महिलाएं हैं।

You may also like