
जानकारी के अनुसार सूचना विभाग में नियम के विरुद्ध कार्यालयों में कार्यरत रहे 4 लोगों को तीन नवंबर 2014 को प्रमोट करते हुए अपर जिला सूचना अधिकारी बनाया गया था। जिसके बाद सरकार ने सभी का डिमोशन कर दिया। सूचना विभाग में 4 अपर जिला सूचना अधिकारियों का डिमोशन कर उन्हें चपरासी, चौकीदार, ऑपरेटर और सहायक बना दिया है। प्रमोट हुए 4 अफसर, जिनका डिमोशन किया गया है उसमें नरसिंह, दयाशंकर, विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह शामिल हैं। नरसिंह को चपरासी, दयाशंकर को चौकीदार के अलावा विनोद कुमार शर्मा और अनिल कुमार सिंह को सिनेमा ऑपरेटर कम प्रचार सहायक बनाया गया है। बता दें कि योगी सरकार द्वारा पिछले तीन साल में 2100 से ज्यादा अफसरों व कर्मचारियों को जेल भी भेजा गया। 2017 से अब तक राज्य में 50 पीसीएस अफसरों पर कठोर कदम उठाए गए है।

