हल्द्वानी क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रशासन की व्यवस्था के खिलाफ यूथ कांग्रेस विरोध में आ गया है। हल्द्वानी में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने बुद्ध पार्क में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए क्वॉरेंटाइन की अच्छी व्यवस्था नहीं की गई है जिसके चलते बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है।

नैनीताल के बेतालघाट में कल एक 5 साल की मासूम बच्ची को क्वॉरेंटाइन सेंटर में सांप ने काट लिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई, तो वही किच्छा के एक क्वॉरेंटाइन सेंटर में महिला के साथ एक पुलिस वाले द्वारा अभद्रता की गई, वही सुमित्तर भुल्लर का कहना है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर को सेनीटाइज भी नहीं किया जा रहा है जबकि इन्हीं को रनटाइम सेंटरों में कोरोनावायरस लोग पहले रुक चुके हैं। प्रदर्शन करते समय यूथ कांग्रेसी सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से पालन करते दिखे।

