प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को अगले वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया है. अगले वर्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती भी है. दक्षिण अफ्रीकी नेता रामफोसा ने प्रधानमंत्री मोदी के इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.