Latest news

मुफ़्त सब्ज़ी लेने वाला पूरा थाना लाइन हाज़िर

मुफ्त में सब्जी ने देने पर एक बच्चे को पुलिस ने झूठे मामले में फंसाकर जेल में डाल दिया. जब मामला स्थानीय मीडिया में ख़बर आने पर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया और जांच के बाद 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.इतना ही नहीं, पूरे अगमकुआं थाने को लाइन हाज़िर कर दिया गया है और पटना ज़ोन के आईजी नैय्यर हसनैन ख़ान ने वहां नए पुलिसकर्मियों की तैनाती के आदेश दे दिए हैं.साथ ही पटना सिटी के पूर्व एएसपी हरिमोहन शुक्ला को निलंबित कर दिया है और उन पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा भी कर दी गई है.

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like