मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार इन दिनों सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर चल रही है। पुजारियों के मानदेय में बढ़ोतरी और कुंभ में यात्रियों को भेजने के फैसले के बाद अब सूबे की कांग्रेस सरकार गौ हत्या के मामले को लेकर चर्चा में है। दरअसल, खड़वा जिले में तीन आरोपियों के खिलाफ गोहत्या के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई की गई है। यह पहली बार है जब किसी कांग्रेस शासित राज्य में ऐसी कार्रवाई की गई है।
