कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के बीएसपी प्रमुख मायावती के फैसले का कांग्रेस की संभावनाओं पर असर नहीं होगा. उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीएसपी साथ आ सकती है. मायावती ने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि वह मध्यप्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी. उनके फैसले को बीजेपी के खिलाफ विपक्ष के महागठबंधन बनाने के प्रयासों के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है. ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में गांधी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मध्य प्रदेश में बीएसपी के गठबंधन नहीं करने से हमारे ऊपर कोई विपरीत असर हो रहा है.’’
You may also like
Latest news
सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा और एक एनजीओ द्वारा दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. सीबीआई मामले में की सुनवाई करते हुए चीफ...
Read More
Latest news
सुप्रीम कोर्ट ने गरीब तबकों को सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण देने वाले कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।...
Read More
Latest news
आंध्र प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को घुसने नहीं दिया जाएगा. पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार...
Read More
Latest news
जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को घाटी में आतंकी हमले के इनपुट के मद्देनजर वापस लौटने की सलाह दी है. इस एडवाइजरी...
Read More