सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुन्ना बजरंगी की जेल में हुई हत्या सरकार ने करवाई है। अखिलेश से प्रेस कांफ्रेंस में जब यह पूछा गया कि मुन्ना बजरंगी की हत्या पर राज्यपाल ने सरकार को पत्र क्यों नहीं लिखा, जबकि उनकी सरकार में राज्यपाल कानून-व्यवस्था पर पत्र लिखते थे। इस पर अखिलेश ने कहा कि राज्यपाल से उनके अच्छे संबंध हैं लेकिन राज्यपाल जानते हैं कि मुन्ना बजरंगी की हत्या सरकार ने करवाई। इसलिए वह चुप हैं। अखिलेश ने कहा कि वह जल्द राज्यपाल से मिलने जाएंगे और उन्हें बताएंगे।