भारत ईरान से तेल आयात 4 नवंबर तक जीरो करने के मुद्दे पर अमेरिका के आगे पूरी तरह झुकने को तैयार नहीं है। भारत ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका से इस मामले में अपनी भू-राजनैतिक परिस्थितियों को देखते हुए रियायत का प्रस्ताव रखेगा। इस संबंध में अमेरिका के साथ जल्द ठोस बातचीत की उम्मीद जताई जा रही है।अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के पॉलिसी प्लानिंग विभाग के निदेशक ब्रायन हुक ने बीते दिनों कहा था कि अमेरिका इस संबंध में अपनी टीम संबंधित देशों में भेजेगा। उन्होंने केस टू केस बातचीत करने के संकेत भी दिए थे। भारत इन संकेतों में अपने लिए कुछ रियायतों की उम्मीद कर रहा है।