जय जवान जय किसान मोर्चा के संयोजक सुनील फौजी ने कहा कि किसानों की जमीनों व फसलों के उचित मूल्य, रोजगार समेत लोकपाल कानून लागू किए जाने एवं संविधान के अनुरूप चुनाव सुधार, पुलिस सुधार किए जाने को लेकर 23 मार्च को अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन शुरू हुआ था। छह माह में किसानों की मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज किसान अब अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2 अक्तूबर से आंदोलन करेंगे। आंदोलन की तैयारी को लेकर जय जवान जय किसान मोर्चा ने 18 अगस्त को महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में एनसीआर के अलग अलग क्षेत्रों के किसान संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
