Latest news

अमेरिका में पादरियों ने हजारों बच्चों का किया यौन शोषण

अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में कैथोलिक पादरियों द्वारा यौन शोषण का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पेन्सिलवेनिया सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कैथलिक चर्च के पादरियों द्वारा किए गए यौन शोषण पर ग्रैंड ज्यूरी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 300 से ज्यादा पादरियों ने बीते 70 सालों में एक हजार से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण किया। यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चर्चों ने पादरियों के इन गुनाहों पर पर्दा डालने की कोशिश की। स्टेट अटॉर्नी जनरल जोश शैपिरो ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रिपोर्ट में 1000 से ज्यादा पीड़ितों की पहचान की गई है लेकिन ग्रैंड जूरी को विश्वास है कि यह संख्या और ज्यादा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

You may also like

MERA DDDD DDD DD