केरल में बारिश का कहर और भी बढ़ता जा रहा है। राज्य में बारिश और तूफान ने तबाही मचा रखी है। बाढ़ के चलते इडुक्की डैम के पांच शटर खोल दिए गए हैं, ऐसा 40 साल में पहली बार हुआ है। बताया गया कि एर्नाकुलम और त्रिशूर में हाई अलर्ट के साथ-साथ वयानड जिले में 14 अगस्त तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 54,000 लोग बेघर हो चुके हैं।