अमेरिकी नौसेना और वायु सेना के संयुक्त बेस पर्ल हार्बर हिकम में गुरुवार सुबह अचानक शुरू हुई गोलीबारी के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया बाल-बाल बचे। इस घटना के समय भारतीय वायुसेना प्रमुख अपनी टीम के साथ इस बेस पर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शिपयार्ड पर तैनात एक गनमैन ने अचानक ही गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलीबारी करने वाले गनमैन ने खुद को भी गोली मार ली। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।