Sargosian / Chuckles

गांधी परिवार का चिंदबरम प्रेम

पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम् भले ही गंभीर आरोपों के चलते लंबे अर्से से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हों, भले ही भ्रष्टाचार के मामलों पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनकी निष्ठा को संदेहास्पद करार दिया हो, गांधी परिवार का प्रेम उनके प्रति कम होता नजर नहीं आ रहा है। अक्टूबर महीने में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह चिदंबरम् से तिहाड़ जाकर मिले थे जिससे स्पष्ट संदेश गया कि कांग्रेस चिदंबरम् को दोषी नहीं मानती है। अब 27 नवंबर के दिन राहुल और प्रियंका गांधी उनसे मिलने जेल गए। कांग्रेस पार्टी के भीतर चिदंबरम् को लेकर दो फाड़ हैं। कई वरिष्ठ नेता दबी जुबान से कहते सुने जा रहे हैं कि गांधी परिवार का चिदंबरम् प्रेम पार्टी की छवि को धूमिल कर रहा है।

You may also like