छह दिसंबर को अयोध्या में कारसेवा का एलान करने वाले हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तिवारी ने आगामी छह दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कारसेवा करने का एलान किया था। उसे गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया।