भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत अब स्थिर है। उन्हें शुक्रवार को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं। जेटली का इलाज एंडोक्रिनोलोजिस्ट नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जेटली को सांस लेने में तकलीफ है और उनके फेफड़ों में पानी भरा हुआ है।