देशभर के किसान एक बार फिर से सड़कों पर उतरने वाले हैं। आज और कल दिल्ली में इकट्ठा हो रहे हैं। किसान कर्जमाफी और लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय किसान मुक्ति मोर्चा (एआईकेसीसी) के बैनर तले किया जाएगा। किसान सरकार पर अपनी मांगों के लिए दबाव बनाएंगे।राजनीतिक पार्टियों के नेता जो उनकी मांगों का समर्थन करते हैं उन्हें आमंत्रित किया गया है। किसान आंदोलन के पहले दिन लोक गायक और दूसरे सांस्कृतिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे वही एआईकेसीसी के नेतृत्व में 207 किसान संसद मार्ग तक मार्च करेंगे और 30 नवंबर को वहां संसद का आयोजन करेंगे।